मथुरा, मार्च 9 -- थाना जैंत अंतर्गत एलीगेंस रिसोर्ट के पास से तीन दिन पूर्व युवक युवक की बाइक चोरी कर ले गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए सीसीटीवी खंगाल चोर की तलाश कर रही है। श्री बांके बिहारी पुरम, केशव धाम, वृंदावन निवासी उदय प्रताप गौतम ने रविवार को थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि पांच मार्च दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह हीरो होंडा नई बाइक एलीगेंस रिसोर्ट के पास लव बृज गौशाला के समीप खड़ी कर काम से चला गया था। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक नहीं मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी व अन्य माध्यम से पुलिस बाइक चोर की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...