लखनऊ, जुलाई 10 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा में रिसॉर्ट के बाहर खड़े युवक पर दर्जन भर लोगों ने हमला बोल दिया। उसे पिस्टल की बट, लाठी-डंडे और ईंट से वार किए। आरोपियों ने दो वाहनों में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बंथरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।पहाड़पुर निवासी अंशुमान सिंह ने बताया कि आठ जुलाई की शाम सात बजे वह बंथरा स्थित अलकजार रिसॉर्ट के बाहर खड़े थे। आरोप है कि इस दौरान रुद्रा यादव साथियों अभिषेक, मयंक, अंकित, आदर्श व पांच अज्ञात लोगों संग पहुंचा और उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। रुद्रा ने उन पर पिस्टल से हमला कर दिया। इस दौरान सिर पर गंभीर चोट आ गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। भीड़ को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर भाग निकले। पीड़ित ने बंथरा थाने मे...