लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ। संवाददाता। आशियाना थाना क्षेत्र में रिसेप्शन पार्टी से लौट रही एक वृद्धा से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में पीड़िता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कृष्णा नगर स्थित इंद्रलोक कॉलोनी निवासी सर्वोत्तम सिंह 26 फरवरी की रात अपनी माता महिमा सिंह और बहन चारूस्मिता सिंह के साथ आशियाना क्षेत्र में स्थित चांसलर क्लब में आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 11:30 बजे तीनों लोग घर लौटने के लिए क्लब परिसर से बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठने लगे। इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और मौका पाते ही महिमा सिंह के गले पर झपट्टा मारकर उनकी सोने...