पटना, फरवरी 23 -- पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में अपराधियों ने रविवार की रात रिसेप्शन पार्टी के बाहर आते ही दो सगे भाइयों को गोलियों से भून डाला। बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ 20 गोलियां दागीं। इस घटना में मनीष कुमार (32) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, घायल मंजीत कुमार (24) को एनएमसीएच ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों शाहपुर में निवासी राजकिशोर राय के पुत्र थे। तीन भाइयों में मनीष सबसे बड़ा और मंजीत सबसे छोट था। दोनों प्रॉपर्टी का काम करते थे। चार-पांच बदमाशों ने रात करीब 9.15 बजे घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। आरोपित मृतकों के पटीदार बताए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। मौके से एक गोली और तीन खोखे बरामद हुए हैं। सिटी एसपी पूर्वी परिच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.