हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित होटल अरण्य विहार में रविवार की रात रिसेप्शन पार्टी में बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि बड़कागांव स्थित बेला गांव निवासी विजय पांडे की पुत्री और सदर प्रखंड के पौता गांव निवासी रामानंद तिवारी के पुत्र के साथ विवाह एक मई को बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।

दुल्हन पक्ष का आरोप तीन मई को आयोजित रिसेप्शन समारोह में जैसे ही दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि विवाह में ठग कर हुआ है। उसने कई महत्वपूर्ण बातों को छिपाने का आरोप लगाया। शादी के बाद मोबाइल छीनने और जेवरात जब्त करने जैसे गंभीर आरोप से आक्रोश भड़क गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो झड़प में बदल गई।

घायलों की स्थिति इस मारपीट में दूल्हा पक्ष के श्याम तिवारी, पंचानंद तिवारी और छोटू तिवारी घायल ...