औरंगाबाद, जून 10 -- एनएच-139 पर कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के रिसियप से एरका तक गुरुवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा इसके लिए अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि सड़क किनारे से अवैध अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जाएगा, जिससे आम लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके। यह भी पढ़ें- रिसियप से एरका तक आज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियानअतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय के पत्र के हवाले से सीओ चंद्रप्रकाश ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही सूचना देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन को अभियान चलाने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान चरणबद्ध तरी...