मऊ, अप्रैल 12 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के खैरादेवारा में शनिवार की सुबह रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद माचिस जलाते ही आग किचेन में आग लग गई और सिलेंडर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया। गनीमत रहा कि घर के परिजन आग लगने के साथ ही घर से बाहर निकल गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से किचेन में लगी आग को बुझाया गया। अगलगी में किचेन की दीवार, छत, दरवाजा, खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही साथ 25 हजार रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा देवारा निवासी गोरख चौहान के घर रसोई गैस सिलेंडर से खाना पकाया जाता है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह में ही डिलेवरी ब्वाय द्वारा रसोई गैस सिलेंडर डिलेवरी किया गया था। डिलेवरी के दौरान सही तरीके से रसोई गैस सिलेंडर चेक नहीं किया...