जमशेदपुर, दिसम्बर 12 -- राज्य के विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में शोध कर रहे 1000 शोधार्थियों के लिए सीएम फेलोशिप की राशि जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक शोधार्थी को 25,000 रुपए प्रतिमाह चार वर्षों तक दिए जाने का प्रावधान है। इसी साल अप्रैल महीने में इसके लिए आवेदन आंमत्रित किए गए थे, लेकिन अभी तक राशि नहीं मिल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...