हल्द्वानी, अगस्त 18 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के छह एमबीबीएस छात्रों का चयन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) नई दिल्ली द्वारा संचालित प्रतिष्ठित शार्ट टर्म स्टूडेंट्सशिप (एसटीएस) रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए हुआ है।मंगलवार को पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) इंचार्ज प्रो. डॉ. हरिशंकर पांडे ने बताया कि मई में 30 से अधिक एमबीबीएस छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से ऋचा जोशी (मार्गदर्शक डॉ. ओजस्वी रमेश), निकिता दौरबी (मार्गदर्शक डॉ. सुचिता पंत), क्षितिज सिंह (मार्गदर्शक डॉ. परमजीत सिंह), आयुष नेगी (मार्गदर्शक डॉ. तनुश्री गौड़), रचित पुनेठा (मार्गदर्शक डॉ. रुद्रेश नेगी) और प्रांजली चौधरी (मार्गदर्शक डॉ. सांभवी सिंह) चयन हुआ है। सभी छात्र 2024 बैच के हैं। डॉ. पांडे ने बताया कि इस योजना के तहत देशभर से...