रांची, जून 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। रिम्स के मेडिकल रिसर्च यूनिट (एमआरयू) द्वारा आयोजित दो दिवसीय डेटा इंटरप्रिटेशन एवं मैन्युस्क्रिप्ट राइटिंग कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) और आईसीएमआर के मार्गदर्शन में हुई कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सकों और शोधकर्ताओं में वैज्ञानिक लेखन, शोध निष्कर्षों की सटीक व्याख्या और गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन की समझ विकसित करना था। समापन सत्र में रिम्स के डीन अकादमिक, डीन रिसर्च और वरिष्ठ फैकल्टी मौजूद रहे। डॉ. पीयूष गुप्ता, डॉ. आमिर खान मरूफ सहित कई विशेषज्ञों ने डेटा विश्लेषण और नैतिक प्रकाशन प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में एम्स देवघर समेत देश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें अंत में प्रमाणपत्र बांटे गए।

हिंदी ह...