गिरडीह, अप्रैल 3 -- गिरिडीह। गिरिडीह के युवा उद्यमी और कृषि नवाचार के प्रतीक राजीव सिंह को देश के प्रतिष्ठित रिसर्च एंड डेवलपमेंट मेला इनवेंटिव 2026 में इंडस्ट्री एक्सपर्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन 6 व 7 अप्रैल 2026 को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में होगा। इनवेंटिव 2026 भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल पर आयोजित देश का प्रमुख आरएंडडी मेला है। जिसमें 1000 से अधिक इनोवेशन और रिसर्च प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित होंगे। स्टार्टअप्स, वैज्ञानिकों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच सीधा संवाद होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे। एक्सपर्ट के रुप में आमंत्रित राजीव सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि पूरे गिरिडीह के युवाओं के लिए एक संदेश है। छोटे शहर से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए...