फिरोजाबाद, जून 2 -- एंटी करप्शन टीम ने बंदोबस्त कार्यालय में चपरासी, उसके बेटे को सोमवार को बिल्टीगढ़ चौराहा मक्खनपुर से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। आगरा में एंटी करप्शन टीम ने चपरासी, उसके बेटे को कोर्ट में पेश किया जहां से पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। रामकुमार उर्फ कुन्ना पूर्व होमगार्ड पुत्र श्रीनिवास निवासी भूड़ा का जमीनी विवाद परिवार के सदस्यों के बीच चला आ रहा है। बंटवारे का मामला चकबंदी विभाग में चल रहा है। वह काफी दिनों से वहां बंटवारे के मामले में पहुंचकर पैरवी कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद बदोबस्त अधिकारी के चपरासी अमर सिंह ने काम कराने के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की। यह भी पढ़ें- यूपी में एंटी करप्शन टीम का ऐक्शन जारी, अब इस जिले में बेटे संग पकड़ाया कर्मचारी लेकिन जब उन्होंने 50 हजार रुपए देने से मना...