सीतामढ़ी, दिसम्बर 13 -- सीतामढ़ी, एक संवाददाता महिला थाने में दर्ज एक मामले में जमानत दिलाने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में महिला थाने में पदस्थापित गृहरक्षक योगेन्द्र साह को निगरानी की टीम ने धर दबोचा। आरोपी को थाना परिसर के बाहर स्थित एक चाय दुकान से निगरानी डीएसपी आसिफ इकबाल मेहदी के नेतृत्व में गठित टीम ने गिरफ्तार किया। इसी मामले में अभियुक्त महिला एएसआई बचकर निकल गयी। निगरानी डीएसपी ने बताया कि डुमरा थाना के माधोपुर रौशन उर्फ भीसा निवासी ने पटना निगरानी में शिकायत दर्ज करायी थी। इसमें बताया गया कि महिला थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर ममता कुमारी एवं गृहरक्षक योगेन्द्र साह द्वारा उनके और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को जमानत दिलाने तथा मामले में मदद करने के बदले रुपये की मांग की गयी है। प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.