गुड़गांव, जून 12 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। मानेसर महिला थाने में तैनात एक महिला हवलदार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। आरोपी महिला पुलिसकर्मी कविता पर आरोप है कि उसने महिला थाने में दर्ज दहेज प्रताड़ना के एक मामले से आरोपियों के नाम हटाने की एवज में रकम की मांग की थी। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने आरोपी महिला हवलदार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दर्ज कराई थी कि मानेसर महिला थाने में उसके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का एक मामला दर्ज है। यह भी पढ़ें- रिश्वत लेते रंगेहाथ लाइनमैन गिरफ्तार इस केस में शिकायतकर्ता के दो भाइयों, बलराम और मुकेश का नाम भी शामिल था। मामले की जांच...