रांची, फरवरी 2 -- बुंडू, संवाददाता। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बुंडू स्थित अवर प्रमंडल कार्यालय में जल जीवन मिशन के बुंडू ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत जगन्नाथ गोप को रांची एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार अपने साथ रांची ले गई। घटना सोमवार को दिन के लगभग 11-12 बजे की है। जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ गोप सोमवार को उस समय अकेले बुंडू कार्यालय में उपस्थित था, जब अचानक एसीबी की टीम पहुंची। विभाग का चपरासी भी नगर निकाय चुनाव से संबंधित कार्य से रांची गया था। बताया जाता है कि जल सहिया से योजना में बिल भुगतान कराने के लिए उसे 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ एसीबी की टीम ने धर दबोचा। कार्यालय अथवा असपास किसी के नहीं रहने से आम लोगों को जगन्नाथ गोप के गिरफ्तार होने की जानकारी नहीं मिल पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...