रिश्वत लेते पीआरडी के ब्लॉक अधिकारी को विजिलेंस ने दबोचा
रुडकी, अगस्त 18 -- मंगलौर, संवाददाता। देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने मंगलवार को नारसन ब्लॉक परिसर में पीआरडी के ब्लॉक अधिकारी को 35 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ देहरादून ले गई। मुंडियाकी गांव निवासी जोगिंदर ने विजिलेंस में शिकायत कर आरोप लगाया गया था कि युवक मंगल दल को मिलने वाली सहयोग राशि जारी करने के एवज में पीआरडी के नारसन ब्लॉक अधिकारी कुलदीप की ओर से 35 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। विजिलेंस ने मामले को गंभीरता से लेकर पहले शिकायत का सत्यापन कराया। आरोपों की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मंगलौर में विजिलेंस की कार्रवाई, पीआरडी अधिकारी हिरासत में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.