रामपुर, अप्रैल 24 -- रिश्वतखोरी में बंद शाहबाद में तैनात राजस्व अमीन की मुरादाबाद जेल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार रात उन्हें जेल में हार्टअटैक आया था, जिसके बाद जेल से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बदायूं जिला निवासी प्रेमशंकर तिवारी शाहबाद तहसील में राजस्व अमीन के पद पर तैनात थे। वह तहसील परिसर में ही बने सरकारी क्वार्टस में परिवार के साथ रहते थे। 28 फरवरी को एंटी करप्शन की मुरादाबाद यूनिट ने उन्हें सरकारी आवास से रिश्वत लेते पकड़ा था। उन पर जाहिदपुर गांव निवासी हसमुद्दीन से शस्त्र लाइसेंस रिन्यूवल के लिए नोड्यूज जारी करने के नाम पर 15 हजार रुपये लेने का आरोप था। यह भी पढ़ें- संग्रह अमीन का शव मिलने से हड़कंप तब से वह मुरादाबाद जेल में बंद थे। बुधवार रात जेल में उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिवा...