वाराणसी, जुलाई 16 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी इकाई ने बुधवार को चेतगंज स्थित जीएसटी (राज्य) सेक्टर-6 वाराणसी की उपायुक्त अंबिका को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गुरुवार को उन्हें विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम द्वितीय) पूनम पाठक की अदालत में पेश किया गया। वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया। बता दें कि बजरडीहा के लखरांव के ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजय कुमार मौर्य की लिखित शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी इकाई ने कार्रवाई की थी। ट्रैप टीम ने शिकायतकर्ता अजय कुमार मौर्य से चेतगंज में दादा रेस्टोरेंट के पास 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उपायुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- वाराणसी में महिला जीएसटी अधिकारी रिश्वत ले...