नई दिल्ली, जुलाई 4 -- सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश के मनाली से मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) के एक इंजीनियर को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने 3 जुलाई को एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता एक फर्म में सुपरवाइजर है। आरोपी इंजीनियर ने अपनी फर्म के बिल पास करने के लिए शिकायतकर्ता से 93,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने 3 जुलाई को आरोपी को उसके कार्यालय में 40,000 रुपये का आंशिक भुगतान किया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह बाकी बची 53,000 रुपये की रकम लेकर उसके कार्यालय आए। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी इंजीनियर को रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- सीबीआई ने नॉर्दर्न रेलवे के दो अधिकारियों समेत चार को किया गिरफ्तार बयान के अनुसार, उसके घर की तलाशी ली जा रही है और...