बलरामपुर, मई 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मोहन लाल जायसवाल को शासन ने निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों इन्हें एंटी करप्शन की टीम ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर घूस लेते हुए सीएमओ आफिस के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सम्बन्धित लिपिक के खिलाफ सीएमओ ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। उम्मीद की जा रही है कि लिपिक की बर्खाश्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है। पिछले 21 मई को सीएमओ कार्यालय के चिकित्सा प्रतिपूर्ति पटल पर तैनात लिपिक मोहन लाल जायसवाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। यह भी पढ़ें- रिश्वत मामले में सीएमओ का बाबू हुआ निलंबित, लटकी बरर्खातगी की तलवार गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई कर सम्बन्धित लिपिक को जेल भेज दिया गया था। टीम...