रांची, जून 23 -- रांची। रिश्वत लेने के आरोप गिरफ्तार आरोपी सलित भकत की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर मंगलवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अनिल सिंह महाराणा ने बहस की, जो पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 27 जून निर्धारित की है। सीबीआई ने जमशेदपुर के एसबीआई की सोनारी शाखा से सलित भकत को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते 9 जून को गिरफ्तार किया था, तब से वह न्यायिक हिरासत में है। लोन स्वीकृत कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। नहीं देने पर उसके सैलरी अकाउंट को होल्ड करा दिया। यह भी पढ़ें- डाकपाल के आरोप मुक्ति की अर्जी पर सुनवाई होल्ड हटाने के एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। यह भी पढ़ें- बैंक धोखाधड़ी मामले में अनुपम सरीन की अर्जी खारिज

हिंदी हिन्दुस्त...