नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एक मैनेजर और एक जांचकर्ता को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने सात अप्रैल 2026 को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड दिल्ली के आरोपी जांचकर्ता के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था।आरोप है कि कंपनी के जांचकर्ता ने हरियाणा के मानेसर स्थित एक निजी अस्पताल की कैशलेस मेडिकल सुविधा दोबारा शुरू करने के बदले शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता पहले ही एक लाख रुपये आरोपी को दे चुका था। बाद में बातचीत के बाद सौदा 2.60 लाख रुपये में तय हुआ। आरोपी ने शेष 1.60 लाख रुपये सात अप्रैल को देने के लिए कहा। शिकायत के बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी जांचकर्ता को 1.60 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे ह...