लखनऊ, मार्च 8 -- बिजली चोरी के प्रकरण में घूस मांगने के मामले में मऊ के कोटवां उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मचारी यशवंत कुमार उर्फ टुनटुन को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में वहां के अवर अभियंता (जेई) को चार्जशीट दी गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कार्रवाई के आदेश दिए थे।जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी को सूचना के आधार पर मऊ के रकौली गांव में बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग की थी। इसमें फेकू यादव को बिना बिजली कनेक्शन के निजी नलकूप संचालित करते हुए पाया गया था। विभाग ने मामले में 12 फरवरी को एंटी पावर थेफ्ट थाने में फेकू पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। इसके बाद 13 फरवरी को फेकू संविदा लाइनमैन यशवंत कुमार के घर पहुंचे और वहां उनसे मामला रफादफा करने की बातचीत की। इस बातचीत ...