देवरिया, मार्च 12 -- लेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम जन्म-मृत्यु एवं परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में सलेमपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी त्रिलोकी नाथ शाह को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी पर यह कार्रवाई जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद हुई है।कस्बा सलेमपुर के पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद सादिक अली पुत्र स्व. जैनुल अब्दीन ने 27 दिसंबर 2025 को ग्राम सचिव पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए अतिरिक्त शुल्क मांगने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर जिला विकास अधिकारी ने मामले की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी सलेमपुर को निर्देश दिया था। 30 दिसंबर 2025 को खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सहायक विकास अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्थलीय जांच की। जांच के दौरान ग्राम पंचायत कस्बा सलेमपुर के क...