हापुड़, अप्रैल 28 -- थाने में तैनात एक महिला उपनिरीक्षक को कांस्टेबल के माध्यम से एक मुकदमें में रिश्वत मांगना भारी पड़ गया है। सीओ द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद एसपी ने उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि कंप्यूटर आपरेटर कांस्टेबल को थाने से दूसरे थाने के लिए स्थानांतरण कर दिया है। जनपद बुलंदशहर के गांव सफीनगर निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी द्वारा थाना सिंभावली में हत्या के प्रयास कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसको लेकर जितेंद्र पूरे परिवार समेत मामले को झूठा बताते हुए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहा था।बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच और पैरवी के नाम पर जितेंद्र और उनके परिवार को थाना सिंभावली बुलाया गया। थाने में बुलाने के बाद उन्हें बाहर एक चाय की दुकान पर भेजा गया, जहां लाल टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति, जिसने अपना नाम कुलवंत बताय...