रिश्वत मांगने के आरोप में कर्मचारी अब्दुल हाफिज गिरफ्तार
रांची, जून 18 -- रांची। ट्रैक्टर छुड़ाने के नाम पर 42 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोपी कर्मचारी अब्दुल हाफिज को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत में गुरुवार को पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, परिवादी अशवन तिर्की का ट्रैक्टर सिल्ली थाना द्वारा जब्त कर लिया गया था। फाइन 10 हजार रुपये को जिला खनन विभाग में जमा करने को कहा गया। आरोप है कि ट्रैक्टर को खनन कार्यालय से छुड़वाने के नाम पर खनन विभाग के कर्मचारी अब्दुल हाफिज ने 42 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत अशवन तिर्की ने एसीबी से की थी। एसीबी ने मामले का सत्यापन किया। इसके बाद आरोपी अब्दुल हाफिज को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर कार्यालय बुलाया गया। गुरुवार को एसीबी अधिकारियों ने उससे विस्तृत पूछताछ की। पूछता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.