नोएडा, अप्रैल 9 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । यमुना सिटी की परियोजनाओं के लिए जमीन देने वाले किसान ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर सीईओ से शिकायत की। सीईओ ने लेखपाल को गांव से हटाने के आदेश दिए हैं। प्राधिकरण विकास परियोजनाओं के लिए किसानों से जमीन खरीद रहा है। इसके बदले उन्हें मुआवजा मिलता है। जेवर क्षेत्र के कई किसान यीडा को जमीन दे चुके, लेकिन उन्हें समय पर मुआवजा नहीं मिला। मकसूदपुर निवासी किसान जगदीश ने गुरुवार को इस मामले में सीईओ से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि करीब एक महीने से उसकी मुआवजे की फाइलें दबी हुई हैं। लेखपाल प्रति फाइल पांच हजार रुपये तक रिश्वत मांग रहा है। बिना रुपये दिए फाइल आगे नहीं बढ़ रही। क्षेत्र के सैकड़ों किसानों पर घूस देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीईओ आरके सिंह ने तत्क...