रिश्वत मांगने के आरोपित बीएसए की तलाश में छापेमारी
हरदोई, जून 24 -- हरदोई। पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में नामजद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपित अधिकारी हरदोई छोड़कर फरार हो गये हैं। मामले में साक्ष्य जुटाने के साथ ही गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। कोतवाली शहर प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि गोंडा जिले के तरबगंज क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश तिवारी ने 19 जून को कोतवाली शहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हरदोई में तैनात बीएसए डॉ. अजीत सिंह ने अनुबंध संबंधी कार्य कराने के एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। दो लाख रुपये उनसे दबाव बनाकर वसूल भी लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपित अधिकारी की तलाश की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.