मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- - दाखिल-खारिज के लिए आवेदक से मांग रहा था पैसा मुरौल, एक संवाददाता। अंचल के राजस्व कर्मचारी का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें राजस्व कर्मचारी द्वारा एक आवेदक से दाखिल-खारिज के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। उक्त ऑडियो बुधवार को वायरल हुआ है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल ऑडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो में चार भाइयों द्वारा संयुक्त रूप से खरीदी गई जमीन का दाखिल-खारिज करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। इसमें सीओ की ओर मोटी रकम डिमांड करने की बात भी कही गई है। ऑडियो में आवेदक द्वार चारों भाई मिलकर 16 हजार रुपये देने की बात कही गई है। इधर, मुरौल सीओ संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि वायरल ऑडियो की जानकारी हुई है। राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर है। वापस आने पर वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच होगी। जांच में सही ...