बुलंदशहर, जून 19 -- कृषि उत्पादन मंडी समिति शिकारपुर के सचिव 10 हजार रुपये की रिश्वत प्रकरण में नामजद रिपोर्ट होने के बाद फरार हैं। रंगेहाथ एंटी करप्शन मेरठ की टीम ने सचिव से बात करने के बाद सफाई ठेकेदार से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मंडी के कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार रंगे हाथ दबोच लिया था। शिकारपुर कोतवाली में एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर मयंक अरोरा ने आरोपी मंडी सचिव अर्जुन सिरोही और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज गुरुवार रात दर्ज कराया था। उधर, शुक्रवार को उक्त मुकदमा शिकारपुर कोतवाली से मेरठ एंटी करप्शन के लिए ट्रांसफर कर दिया गया। विदित हो कि सफाई ठेकेदार विनोद गिरी निवासी गांव सलेमपुर के 1.20 लख रुपए के मंडी सफाई के भुगतान के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया...