कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- मुख्यमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं और रिश्वतखोरी के आरोपों ने एक बार फिर सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिराथू तहसील के मानपुर गौरा गांव की रहने वाली सुनीता देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में उसने आरोप लगाया कि आवास योजना के लिए सभी जरूरी दस्तावेज विकास खंड सिराथू कार्यालय में जमा किए थे। गांव के रोजगार सेवक राम मगन ने उससे 10 हजार रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर उसे धमकाया गया कि उसका नाम सूची से हटा दिया जाएगा। जब उसने रिश्वत देने से इनकार किया तो जांच के बावजूद उसका आवास निरस्त कर दिया गया। डीएम को बताया कि 28 फरवरी को उसने लिखित शिकायत भी दी थी, जिस पर जांच टीम गठित हुई, लेकिन नतीजा उसके खिलाफ गया। आरोप है कि गांव की ही एक अन्य महिला जिसके पास पहल...