बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। खुरहंड गांव निवासी बुजुर्ग किसान रमेशचंद्र द्विवेदी ने मंडलायुक्त से मिलकर भ्रष्टाचार की शिकायत की। कहा कि खुरहंड स्टेशन से जमरेई-बिलगांव रोड का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। पहले यह सेक्टर मार्ग था। बिना किसानों की अनुमति व मुआवजा दिए जबरन सड़क बनाई जा रही है। इससे उनकी दो मीटर चौड़ी व 400 मीटर लंबी सड़क किनारे की जमीन चली गई है। कई बार डीएम के यहां गुहार लगाई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी खड़ी फसल भी नष्ट कर दी गई। हलका लेखपाल के समय से पैमाइश के लिए न पहुंचने के कारण उन्हें बड़ी क्षति हुई। आरोप लगाया कि लेखपाल ने पैमाइश के बाद उन्हें फोन कर बुलाया और दस हजार रुपये मांगे। नहीं देने पर लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाकर भेज दी। उन्होंने मंडलायुक्त से जमीन का मुआवजा देने और लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्...