मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर। चरथावल के गांव कुल्हेड़ी की महिला द्वारा तितावी पुलिस की रिश्वत प्रकरण में ऑडियो वायरल का मामला एसपी देहात की जांच में सही मिला। एसएसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तितावी थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज चौधरी और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। मामला मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों से लाखों की रिश्वत लेने का सामने आया था। बता दें कि गत शनिवार को तितावी थानाध्यक्ष पंकज चौधरी से जुड़ा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें थाना प्रभारी का नाम लेकर लाखों रुपये की लेनदेन की बातचीत की जा रही थी। यह भी पढ़ें- गोवध अपराधियों से साठ गांठ में संलिप्त थाना प्रभारी निलंबित हिन्दुस्तान ने सोमवार के अंक में ऑडियो में पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप शीर्षक से समाचार ...