महोबा, मार्च 19 -- Mahoba News: यूपी के महोबा जिले में स्थित सीएमओ कार्यालय में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर को गुरुवार को दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। वह यह रिश्वत संविदा कर्मचारी से उसके स्थानांतरण के नाम पर ले रहे थे। बाइक सर्विस सेंटर के बेसमेंट में मौजूद मैनेजर को विजिलेंस टीम खींचकर अपने साथ बांदा ले गई है। वहां उसे पीसी कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद मैनेजर रोता-चिल्लाता नजर आया। चरखारी निवासी मेराज मोहम्मद स्वास्थ्य विभाग में ब्लॉक अकाउंटेंट के पद पर कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात था। पीड़ित का आरोप है कि अगस्त 2024 से उसे सीएमओ ने पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अटैच कर दिया। इस पर वह सीएमओ कार्यालय में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर जितेश सोनी से मिला और वा...