मोतिहारी, मार्च 31 -- संग्रामपुर, निस । संग्रामपुर थाना परिसर में एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में दारोगा पर पांच हजार रिश्वत लेने का आरोप लगा तो ऑन द स्पॉट एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। वहीं अरेराज सर्किल इंस्पेक्टर पर लगे आरोप की जांच प्रशिक्षु डीएसपी को दिया गया। जनता दरबार में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। जबकि शेष मामलों में जांच के आदेश दिए गए। जनता दरबार में जमीन विवाद, आपसी झगड़े सहित विभिन्न समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करे। इस दौरान कई भूमाफियाओं को चिन्हित किया गया, जिन पर पुलिस की नजर बनी हुई ।भवानीपुर गौस के बीगन अंसारी के पुत्र ने जनता द...