कटिहार, जून 19 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि गंगा-महानंदा के किनारे माफियाओं के जाल को कतरने और रिश्वत-भ्रष्टाचारियों के ठिकानों पर दबिश बनाने के पांच दिनों से दिल्ली से पहुंची सीबीआई की टीम जांच कर रही है। सूत्रों की माने पत्थर-गिट्टी माफिया से लेकर रेलवे में रिश्वत-भ्रष्टाचार से जुड़े पहलु पर भी सीबीआई की नजर है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सीबीआई इस मामले में बड़ा खुलासा करने जा रही है। एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि शुक्रवार को भी सीबीआई की टीम ने जांच की है। सीबीआई के द्वारा किसी भी तरह की सूचना मिलने पर फौरन जानकारी दी जाएगी।

भ्रष्टाचार के मामले बताते चलें कि कुछ वर्ष पूर्व एक बड़े गबन मामले की जांच को लेकर भी सीबीआई की टीम जिले के कदवा पहुंची थी l इन मामलों में जांच भी सीबीआई मिली शिकायत और सरकार की अनुशंसा पर करती है l बताया जाता है कि ...