बागपत, अप्रैल 6 -- बागपत। सोमवार को मिल में गन्ना डालने वाले किसानों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और बागपत सहकारी चीनी मिल में कार्यरत मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप सिंह के खिलाफ हुई कार्रवाई को गलत बताते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। किसानों का आरोप है कि तौल बाबू विशेष कुमार ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते षड्यंत्र रचकर सीसीओ को फंसाया है। बताया कि 20 मार्च को विशेष कुमार ने तौल केंद्र पर मजदूर अंग्रेज के साथ मारपीट की थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले का निपटारा मिल के कर्मचारियों की मौजूदगी में हुआ था, जहां विशेष पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। किसानों का कहना है कि यह राशि सीसीओ राजदीप सिंह ने खुद व्यवस्था कर मजदूर को दिलवाई थी। उसी रकम को आधार बनाकर विशेष कुमार ने उन्हें फंसाया। इस दौरान राजीव कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.