मैनपुरी, मई 19 -- विभागीय रिटायर कर्मचारी के सेवानिवृत्ति देयकों के नाम पर सींच पर्यवेक्षक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। सोमवार को एंटी करप्शन आगरा की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया और उसे जेल भेज दिया गया। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से नलकूप विभाग में हड़कंप मच गया है। मैनपुरी में पिछले वर्ष भी करहल बिजली विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ने पकड़ा था। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला त्रिलोक निवासी मोहरमन सिंह पुत्र रामशंकर ने एंटी करप्शन आगरा से शिकायत की कि वह करहल में सिंचाई विभाग में 31 जनवरी 2026 को नलकूप चालक के पद से रिटायर हुआ है। यह भी पढ़ें- न्यायिक तहसीलदार के पेशकार ने दाखिल खारिज के नाम पर मांगी रिश्वत, भ्रष्टाचार निरोधक दल ने 20 हजार रुपये घूस लेते दबोच...