धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, प्रतिनिधि। 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार बोकारो के नावाडीह प्रखंड के बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभाष कुमार दास व बिचौलिया सचिन कुमार महतो के विरुद्ध मंगलवार को निगरानी के विशेष न्यायाधीश मनीष की अदालत में आरोप गठित किया गया। अदालत ने अभियोजन साक्ष्य के लिए अगली तारीख 24 अप्रैल निर्धारित की। 12 नवंबर-2020 को खेमिया देवी की शिकायत पर एसीबी की धनबाद शाखा ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी के मुताबिक झारखंड महिला विकास समिति जनवितरण प्रणाली की दुकान के राशन विक्रेता खेमिया देवी के नाम से अनुज्ञप्ति है। वह कार्डधारियों को समय पर राशन का वितरण नहीं करती थीं। इस कारण जिला आपूर्ति पदाधिकारी बोकारो ने दुकान की अनुज्ञप्ति को 29 जुलाई-2020 को निलंबित कर दिया था। विक्रेता ने अपनी अनुज्ञप्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.