बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- रिश्वतखोरी के आरोप में फरार चल रहीं नगरनौसा बीईओ निलंबित निगरानी की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने उठाया बड़ा कदम 16 मार्च को निगरानी की टीम ने की थी छापेमारी बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। शिक्षा विभाग ने चंडी बीईओ पुष्पा कुमारी को 17 हजार की रिश्वत के मामले में निलंबित कर दिया है। निगरानी की छापेमारी के बाद से फरार चल रही बीईओ पर यह कार्रवाई शुक्रवार को हुई है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिले के चंडी प्रखंड की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनपर वेतन वृद्धि और अंतर वेतन के भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है। विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पटन...