महाराजगंज, जुलाई 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने लक्ष्मीपुर चतुर्थ क्षेत्र में तैनात चकबंदी लेखपाल अनिल कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। निलंबन के बाद लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूरे मामले की जांच नौतनवा के चकबंदी अधिकारी लालमणि मिश्र को सौंपी गई है। 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट आरोपी कर्मचारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने व संस्तुति सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन पत्र के मुताबिक चकबंदी लेखपाल अनिल कुमार पांडेय का काश्तकार से रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। यह भी पढ़ें- अर्दली के तौर पर कार्यरत सफाई कर्मी निलंबित मामला संज्ञान में आने के बाद व...