नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के मेरठ कार्यालय में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विश्व हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री की शिकायत और रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद अपर आवास आयुक्त ने मेरठ के संपत्ति अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। आवास विकास एवं विकास परिषद शास्त्रीनगर मेरठ ऑफिस में भ्रष्टाचार का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। यहां तैनात संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के खिलाफ शिकायत एवं वायरल वीडियो को अपर आवास आयुक्त एवं सचिव राकेश कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया। उन्होंने शिकायतों के आधार पर प्रथम दृष्टया संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय ज...