इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- इटावा। उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्रयागराज स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। जसवंतनगर क्षेत्र में तैनात आबकारी निरीक्षक विकास को रिश्वत लेने और पदीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। आठ अप्रैल को एंटी करप्शन कानपुर की टीम ने कार्रवाई की थी। टीम ने कोतवाली क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रधान सिपाही तहसीलदार सिंह को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत सैफई के मोहनपुर निवासी उदय प्रताप से एक दुकान संबंधी मामले में मांगी गई थी। यह भी पढ़ें- महिला अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजने वाला नगर निगम कर्मी सस्पेंड जांच में सामने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.