बस्ती, दिसम्बर 19 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वाल्टरगंज थाने में 15 हजार रुपये घूस लेते दीवान राकेश चौहान को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। गुरुवार को दिन में हुई कार्रवाई के बाद से इस पूरे घूसकांड में एसएचओ वाल्टरगंज जयवर्धन सिंह का नाम सामने आया था। एंटी करप्शन प्रभारी ने ट्रैक रिपोर्ट में इसका स्पष्ट जिक्र किया। बावजूद इसके एसएचओ को इस भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई कार्रवाई में पाक-साफ साबित करने कोशिश गुरुवार की देर रात चली। लेकिन कोई रास्ता न निकल पाने पर वाल्टरगंज थाने के दीवान राकेश चौहान के साथ एसएचओ जयवर्धन सिंह के खिलाफ भी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार दीवान को एंटी करप्शन टीम शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के लिए गोरखपुर ले जाएगी। वहीं एसएचओ जयवर्धन को एंटी करप्शन टीम ने वांछित आरोपी घोषित किया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.