रिश्तों में बढ़ी दरार, अपनों के हाथों बुझ रही जिंदगी
बांदा, सितम्बर 18 -- बांदा, संवाददाता। बढ़ते सोशल मीडिया के प्रभाव, नशा और बढ़ती जरूरतों को लेकर रिश्तों में दरारें बढ़ रही हैं। अपनों के हाथों जिंदगी बुझ रही हैं। जनपद बांदा व चित्रकूट के आंकड़ों को ही लें तो इस वर्ष करीब आधा सैकड़ा हत्याएं हुई हैं। इनमें से आधे मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनमें किसी ने बेटी तो किसी ने भाई व पिता की जान ले ली। कहीं बिना मर्जी बेटी के दूसरे विरादरी में शादी करने तो कहीं घर के सामने की दो गज जमीन में कब्जे को लेकर तो कहीं शराब व शौक के लिए पैसे न देने पर लोग अपनों का खून बहाने में नहीं हिचकिचा रहे हैं। पुलिस ने हत्या के ज्यादातर मामलों में तेजी से कार्रवाई की और दोषियों के खिलाफ जांच कर अदालत से सजा दिलवाई। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने शुक्रवार को पड़ताल की तो ज्यादातर मामले ऐसे ही सामने आए। मनो वैज्ञानिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.