नई दिल्ली, फरवरी 18 -- आज की डेटिंग सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रही बल्कि यह जिम्मेदारी, ईमानदारी और आपसी समझ का भी नाम बन चुकी है। महंगाई, करियर प्रेशर और फाइनेंशियल स्ट्रेस के दौर में एक नया डेटिंग ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जिसे Affordating कहा जा रहा है। यह ट्रेंड कपल्स को दिखावे से बाहर निकालकर रिश्तों में सच्चाई और संतुलन लाने पर जोर देता है।Affordating डेटिंग ट्रेंड क्या है? Affordating का मतलब है- डेटिंग में अपनी आर्थिक क्षमता (Affordability) को प्राथमिकता देना। इसमें दोनों पार्टनर खुलकर इस बात पर बात करते हैं कि वे डेट्स, गिफ्ट्स, ट्रैवल या आउटिंग पर कितना खर्च कर सकते हैं। यानी महंगे रेस्टोरेंट, फालतू गिफ्ट्स या सोशल मीडिया शोऑफ की जगह ऐसा प्लान जो दोनों के बजट में फिट हो। इस ट्रेंड में 'इंप्रेस करने के लिए खर्च' नहीं, बल्...