नई दिल्ली, मई 7 -- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के स्पिनऑफ 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' ने टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। ये सीरियल इस हफ्ते लिस्ट में नंबर 8 पर है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की तरह ही इस सीरियल को भी प्यार मिल रहा है। शो में वृंदा और अंगद की लाइफ में एक बड़ी प्रॉब्लम आ गई है। अंगद और भारती की शादी से वृंदा हैरान होने वाली है। वहीं, अब अंगद के सामने और भी समस्या आनेवाली हैं।अस्पताल में पहुंचे भारती और अंगद भारती और अंगद की शादी में समस्या पैदा कराने के लिए अंगद की सास वहां आई थी। वो शादी को तोड़ने के लिए भारती के पिता से बहुत सारा दहज मांगती है। इसकी वजह से भारती के पिता बहुत ज्यादा बीमार पड़ जाते हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। वृंदा और ऑफिस के सभी लोग वहां पहुंचते हैं। यह भी पढ़े...