रिश्तों की मर्यादा तार-तार: सगा भांजा ही चार बच्चों की मां को लेकर हुआ फरार
बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- रिश्तों की पवित्रता और सामाजिक ताने-बाने को तोड़ते हुए सगे भांजे ने ही नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपनी मामी और उसके एक बच्चे को अगवा कर लिया। आप है कि आरोपी भांजा घर से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी भी ले गया। पीड़ित पति ने एक माह बाद भी पत्नी और बच्चे की बरामदगी न होने पर एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी पीड़ित व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र दिया, जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी 14 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद चार बच्चों को जन्म दिया और उसका घर-परिवार सामान्य रूप से चल रहा था। पीड़ित के अनुसार, 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे उसका सगा भांजा अपने साथी के साथ उसके घर आया था। आरोपी कोल्डड्रिंक साथ लेकर आए थे, जिसे पीने के बाद परिवार के सभी सदस्य अचेत हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.