ललितपुर, मई 3 -- ललितपुर। स्थानीय पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में 'प्रोजेक्ट नई किरण' का आयोजन हुआ। जिसमें नई किरण के सभी सदस्यों के समझाने के बाद एक परिवार ने रिश्तों की अहमियत जानी और आपसी सुलह के आधार पर समझौता कर साथ रहने का निर्णय लिया। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रोजेक्ट नई किरण के तहत परिवारों के बीच आपसी विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया। काउंसलरों ने लोगों को समझाया और उनको रिश्तों की अहमियत समझाई। जिसके बाद एक परिवार साथ रहने के लिए राजी हो गया। उन्होंने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों की मिठास का संदेश दिया और हंसते मुस्कुराते चले गए। यह भी पढ़ें- रिश्तों की अहमियत जानी, साथ रहने को हुए राजी इस मौके पर नई किरण प्रोजेक्ट के सदस्य अजय बरया, डा. दीपक चौबे, डा. एसपी पाठक, डा. ज...