मेरठ, अप्रैल 16 -- नौंचदी थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने अपने ही नेत्रहीन बड़े भाई को इलाज के बहाने घर से बाहर निकाला और बीच चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। तपती दोपहर में घंटों तक सड़क पर भटकते रहे असहाय अरविंद की हालत ने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। समाज में रिश्तों की मजबूती और भाईचारे की मिसालें अक्सर दी जाती हैं, लेकिन नौंचदी थाना क्षेत्र के आवास विकास चौराहे पर जो हुआ, उसने इन मूल्यों पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया। सुभाष नगर निवासी नेत्रहीन अरविंद कुमार गुप्ता के साथ उनके छोटे भाई ने जो व्यवहार किया, वह संवेदनहीनता की हद को पार करता नजर आया। यह भी पढ़ें- एटीएम में फंसा कार्ड, 20 हजार रुपये पार बताया गया कि अरविंद को उनका भाई विजय कुमार सुबह डॉक्टर को दिखाने के बहाने घर से लेकर निकला था। भरो...